CG : व्याख्याता और व्याख्याता एल.बी. संवर्ग में विषयवार पदोन्नति आदेश जारी
लोक शिक्षण संचालनालय ने व्याख्याता और व्याख्याता एल.बी. संवर्ग में विषयवार पदोन्नति आदेश जारी किया है। पदोन्नत व्याख्याताओं के शाला आबंटन की प्रक्रिया ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से की जाएगी। काउंसिलिंग की प्रक्रिया कल पच्चीस से अट्ठाईस सितंबर तक रायपुर के शंकर नगर स्थित शिक्षा महाविद्यालय परिसर में संपन्न होगी।
इस प्रक्रिया में एक हजार एक सौ छह पदोन्नत व्याख्याता-व्याख्याता एल.बी. शामिल होंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि काउंसिलिंग से संबंधित सूची, रिक्त पदों की सूची और समय-सारणी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है।
यहाँ से देखें पदोन्नति आदेश - क्लिक करें
अन्य सम्बंधित खबरें