बागबाहरा : तालाब किनारे बैठकर मोबाइल चला रहे युवक के साथ मार... - CG Sandesh

बागबाहरा : तालाब किनारे बैठकर मोबाइल चला रहे युवक के साथ मारपीट

बागबाहरा के वार्ड नं. 15 रावणभांठा में तालाब किनारे बैठकर मोबाइल चला रहे युवक के साथ धारदार हथियार से वार करने के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

वार्ड नं. 15 रावणभांठा बागबाहरा निवासी मोटर सायकल मैकेनिक पवन उर्फ राजा साहू ने पुलिस को बताया कि 23 सितम्बर 2025 को शाम करीबन 06:30 बजे वह अपने साथी कन्हैया ध्रुव के साथ मंडी तालाब बागबाहरा में बैठा था. दोनों अपना-अपना मोबाईल चला रहे थे. तभी अर्जुन गोस्वामी अपने अन्य साथ‍ियों को लेकर आया और पवन को देखकर मेरे भाई के साथ चंडी मंदिर में क्यो झगडा किया है कहकर अश्लील गाली गुप्तार करने लगे. 

गाली गलौच करने से मना करने तथा अपने भाई से पुछने बोलने पर अर्जुन गोस्वामी हाथ में रखे धारदार हथियार से पवन के साथ मारपीट करने लगे. उसके दोस्तो ने भी हाथ मुक्का से मारपीट की,जिसे देखकर कन्हैया ध्रुव बीच बचाव करने लगा तथा चिल्लाने लगा, जिसे सुनकर आसपास के लोग आये तो अर्जुन गोस्वामी एवं उसके साथी वहां से भाग गये. मारपीट से घायल पवन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इलाज के बाद थाने में शिकायत दर्ज करायी गई. पुलिस ने मामले में आरोपी अर्जुन गोस्वमी एवं उनके साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें