महासमुंद : दुर्गा पंडाल के पास धारदार वस्तु से हमला कर किया ... - CG Sandesh

महासमुंद : दुर्गा पंडाल के पास धारदार वस्तु से हमला कर किया घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा के एक किराना दुकान के पास दुर्गा सेवा सुनने गये युवक के गाल पर किसी धारदार वस्तु से वार कर घायल करने के मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

वार्ड नंबर 08 खैरा निवासी कुंदन यादव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उसने अपनी शिकायत में बताया है कि 23 सितम्बर 2025 को रात करीब 10:30 बजे कुंदन अपने दोस्त ओमप्रकाश आडील के साथ दुर्गा सेवा सुनने दुर्गा पंडाल के पास गया, वहीं पर तुकाराम चंद्राकर के किराना दुकान के पास वे बैठे थे. 

उसी समय गांव का घनाराम सतनामी आया और ओमप्रकाश आडील के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद करने लगा, जिसे कुंदन द्वारा लडाई झगडा मत करो बोलने पर घनाराम सतनामी तुम कौन होते हो मुझे मना करने वाले कहकर अश्ली्ल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे किसी धारदार वस्तु से गाल पर वारकर वहां से भाग गया. मारपीट से उसके गाल में गंभीर चोट लगी. कुंदन अपने दोस्त ओमप्रकाश और माँ के साथ थाना महासमुंद गये. पुलिस वाले कुंदन को ईलाज कराने के लिए जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी घनाराम सतनामी के खिलाफ धारा 118(1)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें