CG : हत्या, हादसा या कुछ और ? सड़क किनारे मिली युवक की लाश, स... - CG Sandesh

CG : हत्या, हादसा या कुछ और ? सड़क किनारे मिली युवक की लाश, सदमे में परिजन

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहाँ ग्राम पंचायत सरभोका के गोल्हा सरई में सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ है। ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पूरा मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है जहाँ सड़क किनारे पड़े लाश की पहचान की गई, जो कि नगर पंचायत पटना के ही वार्ड नंबर 13 निवासी 28 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है।

 

राहुल यादव जीविकोपार्जन के लिए बिरियानी सेंटर में काम करता था। घर का अकेला सहारा माने जाने वाले राहुल की संदिग्ध मौत ने परिजनों को सदमे में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुँची और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अभी यह कहना मुश्किल है कि मामला हत्या का है, सड़क हादसे का, या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक जाँच की जा रही है।


अन्य सम्बंधित खबरें