छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव होंगे वरिष्ठ IAS विकास शील - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव होंगे वरिष्ठ IAS विकास शील

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विकासशील छत्तीसगढ़ के नये मुख्य सचिव होंगे। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। विकासशील भारतीय प्रशासनिक सेवा के छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष उन्नीस सौ चौरानवे बैच के अधिकारी हैं।

वे वर्ष 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। जनवरी 2024 से वे एशियन डेवलपमेंट बैंक में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर कार्यरत हैं। विकासशील वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन के आगामी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें