छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए माकड्रिल ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए माकड्रिल का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की संयुक्त पहल पर आज प्रदेश के कुछ जिलों में बाढ़ आपदा जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए माकड्रिल का आयोजन किया गया। इसके तहत नवा रायपुर के सेंध लेक में बाढ़ आपदा पर माकड्रिल हुआ। इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मूल्यांकन करना और नागरिकों को जागरूक करना है। 

वहीं, सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित दरहाघाट में भी राज्य स्तरीय बाढ़ आपदा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की मौजूदगी में एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने विषम परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया।

जिला अग्निशमन और बाढ़ आपदा प्रभारी विशम्भर राठौर ने बताया कि माकड्रिक के दौरान नाव के पलटने के बाद उसका रेस्क्यू किया गया। साथ ही टापू पर फंसे व्यक्ति को बचाने का अभ्यास भी किया गया।



author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें