छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिये ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिये हुआ नामांकित

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग, स्थानीय निकायों के चुनाव में उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड के लिए नामांकित हुआ है। आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क की शोध संस्था इंटरनेशनल सेंटर फॉर पार्लियामेंट्री स्टडीज-आईसीपीएस द्वारा अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया है।

आयोग द्वारा नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एक साथ संपन्न कराए जाने पर चुनाव प्रबंधन को उत्कृष्ट उपलब्धि मानते हुए संबंधित श्रेणी में पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। अवॉर्ड वितरण कार्यक्रम एक से चार अक्टूबर तक बोत्सवाना की राजधानी गेब्रोन में आयोजित किया जाएगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें