तुमगांव : बाइक और मोबाइल नदी किनारे रख गये मछली पकड़ने, हुई च... - CG Sandesh

तुमगांव : बाइक और मोबाइल नदी किनारे रख गये मछली पकड़ने, हुई चोरी

तुमगांव थाना क्षेत्र से बाइक और मोबाइल चोरी की खबर सामने आई है. दो लोग अपनी बाइक और मोबाइल महानदी किनारे रखकर मछली पकड़ने गये. वापस आते तक किसी ने बाइक और फोन चुरा ली थी.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम पीढ़ी निवासी पुरूषोत्तम निषाद 23 सितम्बर 2025 को सुबह 8 बजे अपने दोस्त लिलाधर निषाद के साथ मछली पकड़ने के लिए महानदी गया था. उन्होंने अपनी मोटर सायकल हीरो एचएफ डिलक्स क्रं. CG04MP5915 को महानदी एरीकेशन के किनारे खड़ी की थी. 

वे जब मछली पकड़कर मोटर सायकल के पास आये तो वहां पर मोटर सायकल नहीं थी. किसी ने उनकी मोटर सायकल एवं उसके अंदर रखे मोबाईल रेडमी 10A कीमती 2000 रूपये चोरी कर ली.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें