CG : दिव्यांगजनों के कल्याण के नाम पर हुए करोड़ों के कथित घोट... - CG Sandesh

CG : दिव्यांगजनों के कल्याण के नाम पर हुए करोड़ों के कथित घोटाले, होगी CBI जांच

छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के कल्याण के नाम पर हुए एक हजार करोड़ रूपये के कथित घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए स्टेट रिसोर्स सेंटर और पुनर्वास केन्द्रों में फर्जी कर्मचारियों के नाम पर वेतन निकाला गया। 

इस मामले में कुछ आईएएस अधिकारी भी आरोपी हैं। सीबीआई ने करीब चार साल पहले इस मामले की जांच शुरू की थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जांच पर रोक लगा दी थी। अब अदालत की शर्तें पूरी करने के बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें