CG : 1 अक्टूबर से प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना - CG Sandesh

CG : 1 अक्टूबर से प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में आज एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक अवदाब दक्षिण तटीय ओडिशा के ऊपर स्थित है। यह पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके छत्तीसगढ़ के ऊपर आने के बाद कमजोर होने की संभावना है। 

वहीं, ऊपरी हवा में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-बंगाल की खाड़ी में बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से एक अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना जताई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें