बसना : पत्नी और बच्चे को कुर्सी, गिलास फेंककर मारा; केस दर्ज - CG Sandesh

बसना : पत्नी और बच्चे को कुर्सी, गिलास फेंककर मारा; केस दर्ज

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट के मामले में थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पीड़िता शाहीन खान ने पुलिस को बताया कि 29 सितम्बर को शाम करीब 7 बजे वह अपने पति गुलाब नबी खान को बच्चों के स्कूल फिस जमा करने और राशन सामान लाने के लिए बोली तो उसने मना करते हुए अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने बेटे को स्टील गिलास से फेंककर मारा, जिससे उसके सिर में चोट लगी. 

उसने अपनी के साथ भी हाथ मुक्का से मारपीट कर पास में रखे प्लास्टिक की कुर्सी से फेंककर मारा.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गुलाब नबी खान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें