छत्तीसगढ़ आएंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल रात 3 अक्टूबर को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शाह चार अक्टूबर को दंतेवाड़ा जाएंगे, जहां मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना के बाद स्वदेशी मेले में शामिल होंगे। इसी दिन शाह बस्तर दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान वे मांझी, मुरिया और पुजारियों से चर्चा भी करेंगे।
गौरतलब है कि शाह के बस्तर प्रवास को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कल जगदलपुर के सिरहासार भवन और लालबाग स्थित कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की।
अन्य सम्बंधित खबरें