CG : 23 महिला सहित 103 माओवादियां ने किया आत्मसमर्पण, 50-50 ... - CG Sandesh

CG : 23 महिला सहित 103 माओवादियां ने किया आत्मसमर्पण, 50-50 हजार रूपये देगी सरकार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तेईस महिला सहित एक सौ तीन माओवादियां ने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से 49 माओवादियों पर 1 करोड़ 6 लाख रूपये से अधिक का इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने दंतेवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक बी.एस. नेगी सहित वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। 

ये सभी माओवादी पिछले कई वर्षां से अलग-अलग संगठनों से जुड़े हुए थे। आत्समर्पित माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत पचास-पचास हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। गौरतलब है कि इस साल अब तक जिले में चार सौ दस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। जबकि, चार सौ इक्कीस माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं, अलग-अलग मुठभेड़ों में एक सौ सैंतीस माओवादी मारे गए हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें