छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण के तहत दी 3,462 करोड़ रुपये की राशि
केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए कर हस्तांतरण के तहत तीन हजार चार सौ बासठ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य की वित्तीय संसाधनों को और अधिक मजबूत करेगी। साथ ही विकास परियोजनाओं को गति देने के अलावा लोक कल्याणकारी योजनाओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। साय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार, छत्तीसगढ़ को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अन्य सम्बंधित खबरें