मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से गई 3 की मौत, सहम गए लोग
उत्तर प्रदेश के आगरा में खेरागढ़ में उस समय चीखपुकार मच गयी. जब यहां उंटगन नदी में गुरुवार (2 अक्टूबर) की दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान करीब 13 युवक गहरे पानी में डूब गए. एकाएक हुए हादसे से लोग सहम गए.बताया जा रहा है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ युवक नदी के गहरे हिस्से में चले गए वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी आगरा जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.
यह हादसा दोपहर 1 बजे के करीब डुंगरपुर नदी में हुआ (जहां) विसर्जन के दौरान करीब 13 युवक गहरे पानी में डूब गए गोताखोरों ने 4 लोगों को नदी से निकाला तीन युवकों के शव बरामद किए गए एक युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया 7 लोगों की तलाश अब भी जारी है. अतुल शर्मा, पुलिस कमिश्नर (पूर्व) , आगरा वीओ- गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और चार युवकों को नदी से निकाला लेकिन डॉक्टरों ने चार में से तीन को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर अवस्था में चौथे युवक का इलाज जारी है. पुलिस के मुताबिक लापता 7 लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा. सर्च ऑपरेशन में SDRF और पीएसी के अलावा आगरा व इटावा की टीमें शामिल हैं।