CG : खेत गई महिलाओं पर मधुमखियों ने किया हमाला, दो लोगों की ... - CG Sandesh

CG : खेत गई महिलाओं पर मधुमखियों ने किया हमाला, दो लोगों की मौत

राजनांदगांव। शहर के नवागांव वार्ड में बीड़ी श्रमिक कॉलोनी के समीप रहने वाली एक महिला और एक युवक की मधुमक्खी के हमले से मौत हो गई। दो मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मधुमक्खी के हमले में अपने पुत्र को बचाने एक पिता की जान चली गई। इस इस हृदय विदारक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

शनिवार की सुबह रोज की तरह नवागांव बीडी कॉलोनी के समीप रहने वाली 5 महिलाएं खेत पर काम करने गई हुई थी। सुबह लगभग 10 बजे के करीब रेलवे ट्रैक के समीप लगे खेत के मेड़ पर पहुंचकर महिलाएं अपना टिफिन, मोबाइल फोन और मोरा मेड़ पर रख रही थी तभी सैकड़ो मधुमक्खियां ने भून -भुनाते हुए इन पांच महिलाओं पर हमला कर दिया । मधुमक्खी के द्वारा काटे जाने से महिलाओं में अफरा- तफरी मच गई । जान बचाकर भागने के फेर में खेत की मेड के समीप ही तीन महिलाएं गिर गई। वही दो महिला वहां से भागते हुए मदद के लिए चीख -पुकार करने लगी। तभी रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने महिलाओं के परिजनों को फोन किया। तब तक मधुमक्खी का शिकार हुई तीन अन्य महिलाएं भी कुछ दूर आई और गांव वालों की सहायता से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तीनों महिलाओं को काफी मधुमक्खियां ने काटा था। जिनकी हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

इधर मधुमक्खी के हमले के बाद महिलाओं के द्वारा मेड पर छोड़े गए सामान को लाने सुनीति यदु का पुत्र शिव यदु अपने 12 वर्षीय पुत्र बिट्टू यदु के साथ घटनास्थल पर पहुंच गया । उसके पहुंचते ही मधुमक्खियां ने उस पर भी हमला कर दिया । हालांकि उसने ऐतिहातन कंबल ओढ़ रखा था लेकिन मधुमक्खी ने साथ पहुंचे उनके पुत्र बिट्टू पर भी हमला किया तो शिव यदु ने अपना कंबल निकाल कर अपने पुत्र को ओढ़ा दिया । इस दौरान सैकड़ो मधुमक्खियां के एक साथ हमले की वजह से शिव यदु बुरी तरह घायल हो गया। जैसे तैसे वह अपने पुत्र को लेकर घर पहुंचा और फिर यहां से दोनों पिता और पुत्र को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रात लगभग 9 बजे के आसपास शिव यदु की मौत हो गई।

मधुमक्खी के हमले में घायल लगभग 55 वर्षीया महिला सुशीला देवांगन ने भी आज तड़के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर गांव में दो मौत के बाद मातम पसर गया । दोनों ही मृतकों घर चंद कदम के फासले पर ही है। जिला अस्पताल में उपचारार्थ मधुमक्खी के हमले से घायल 42 वषीया पार्वती साहू ने बताया कि वह अन्य महिलाओं के साथ खेत में करगा निंदाई के लिए गई हुई थी। जब वह खेत के मेड पर अपना सामान रख रहे थे तभी सैकड़ो मधुमक्खियां ने हमला किया ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें