छत्तीसगढ़ में इस दिन से वर्षा की गतिविधि में कमी आने की संभावना
छत्तीसगढ़ में कई दिनों तक हुई झमाझम बारिश के बाद अब बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने 06 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है।
वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी डॉक्टर गायत्री वाणी ने बताया कि 7 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कमी आ सकती है।
अन्य सम्बंधित खबरें