CG : ‘म्यूल अकाउंट’ रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 आरोपी... - CG Sandesh

CG : ‘म्यूल अकाउंट’ रैकेट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत साइबर ठगी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल में दर्ज म्यूल बैंक अकाउंट की जांच के बाद ओड़िशा, गुजरात, बिलासपुर और रायपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

इनके पास से पचास मोबाइल, दस डेस्कटॉप, सिम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच में पाया गया है कि साठ म्यूल बैंक अकाउंट के जरिए देशभर के पांच सौ से अधिक लोगों के साथ करोड़ों की ठगी हुई है। रायपुर के डीडी नगर और आजाद चौक थानों में एचडीएफसी और साउथ इंडियन बैंक के छियानवे म्यूल अकाउंट्स के खिलाफ अपराध दर्ज किए गए हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें