महासमुंद : रेलवे स्टेशन से लौटते युवक को कार ने मारी टक्कर - CG Sandesh

महासमुंद : रेलवे स्टेशन से लौटते युवक को कार ने मारी टक्कर

महासमुंद के रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी. हादसे में वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
गंजपारा, महासमुंद निवासी अमरकांत अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 3 अक्टूबर को रात करीब 09:45 बजे अमरकांत का बेटा अमन अग्रवाल ट्रेन से रायपुर से महासमुंद आया और पैदल घर जा रहा था. करीबन 10 बजे रेलवे स्टेशन रोड बजरंगबली मंदिर के पास पीछे से कोई अज्ञात कार का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया.

घटना कि सुचना के बाद अमरकांत अपनी पत्नि रचना अग्रवाल के साथ स्कूटी से गया, बजरंग बली मंदिर के पास पहुंचा तो भीड लगी थी. हादसे में घायल युवक को ऑटो में बीठाकर अकाल पुरख अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें