महासमुंद : नशे में की गली गलौज; मना करने पर मारपीट कर दांत से काटा
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम लाफिनखुर्द में नशे में गली गलौज करने वालों को मना करने पर मारपीट कर दांत से काटने के आरोप में थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, वार्ड नं. 01 ग्राम लाफिनखुर्द निवासी धनेन्द्र निषाद ने 03 अक्टूबर को रात लगभग 10:30 बजे प्राथमिक स्कूल के पास नशे में गाली गलौज करते आ रहे गांव के अजय मानिकपुरी, नमन साहू, विनय मानिकपुरी व अन्य को गाली गलौज करने से मना किया तो वे अश्लील गाली गलौज करते हाथ मुक्का से एवं अजय मानिकपुरी दांत से मुंह के पास और बांया हाथ की अंगुली को काट दिया. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अजय मानिकपुरी , नमन साहू , विनय मानिकपुरी एवं अन्य के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.