CG : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हो रहा आ... - CG Sandesh

CG : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हो रहा आयोजन

रायगढ़ में इन दिनों पच्चीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता खेली जा रही हैं। इस स्पर्धा में वॉलीबॉल, सॉफ्टबॉल, खो-खो और क्रिकेट के मुकाबले हो रहे हैं, जिसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के करीब 632 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। स्पर्धा का उद्घाटन कल राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। यह प्रतियोगिता आठ अक्टूबर तक चलेगी। 

वहीं, जांजगीर में खेली जा रही पच्चीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती के मुकाबले हो रहे हैं। इस स्पर्धा का शुभारंभ विधायक व्यास कश्यप ने किया। इस प्रतियोगिता में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग के करीब चार सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें