छत्तीसगढ़ : 1-1 लाख के इनामी तीन माओवादियों ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 1-1 लाख के इनामी तीन माओवादी नागेश कवासी, जैनी मडकम और मनीला कवासी ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। ये डीजीएन डिवीजन और ओडिशा स्टेट कमेटी से जुड़े थे और कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।
शासन की आत्मसमर्पण- पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर अब इन्होंने मुख्यधारा में लौटने का रास्ता चुना है। नक्सलवाद से प्रभावित इस इलाके में आत्मसमर्पण की ये तस्वीर सरकार की नीति और शांति की ओर एक बड़ा संकेत मानी जा रही है।
अन्य सम्बंधित खबरें