ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अगले महीने की 11 तारी... - CG Sandesh

ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अगले महीने की 11 तारीख को उपचुनाव

ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में अगले महीने की 11 तारीख को उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आज से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। ओडिशा के मुख्य चुनाव अधिकारी आरएस गोपालन ने भुवनेश्वर में मीडियाकर्मियों को बताया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी 358 मतदान केंद्रों पर रीयल-टाइम वेबकास्टिंग की सुविधा होगी। 

उपचुनाव की अधिसूचना 13 तारीख को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि इस महीने की 20 तारीख है। नामांकन पत्रों की जांच 22 तारीख को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि इस महीने की 24 तारीख है। उपचुनाव के लिए मतगणना अगले महीने की 14 तारीख को होगी। बीजू जनता दल के मौजूदा विधायक राजेंद्र ढोलकिया, जो पूर्व मंत्री और नुआपाड़ा से चार बार विधायक रहे थे, के निधन के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया था।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें