CG : निर्वाचन आयोग ने इस पार्टी को जारी किया नोटिस - CG Sandesh

CG : निर्वाचन आयोग ने इस पार्टी को जारी किया नोटिस

निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी को बीते तीन वित्तीय वर्षों का वार्षिक लेखा-जोखा निर्धारित समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर को रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में होगी। सुनवाई में पार्टी के अध्यक्ष, महासचिव अथवा प्रमुख पदाधिकारी का उपस्थित होना अनिवार्य होगा। 

निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक पार्टी की ओर से कोई उत्तर प्राप्त नहीं होता है, तो यह माना जाएगा कि पार्टी को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और आयोग बिना किसी अन्य संदर्भ के उचित आदेश पारित करेगा।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें