CG : राईस मिलरों से अवैध वसूली... EOW ने पेश किया 1500 पन्नों का चालान
कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो-ईओडब्ल्यू ने अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर के खिलाफ 1500 पन्नों का चालान रायपुर के विशेष न्यायालय में पेश किया है। ईओडब्ल्यू के अनुसार अनिल टुटेजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर राईस मिलरों से अवैध वसूली की, जिससे उन्हें लगभग बीस करोड़ रुपये का अनुचित लाभ प्राप्त हुआ।
ईओडब्ल्यू की जांच में यह भी सामने आया कि कस्टम मिलिंग घोटाले से वसूले गए धन का संग्रहण, व्यय, निवेश और उपभोग अनवर ढेबर द्वारा किया जाता था। इन दोनों आरोपियों को रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल में रखा गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें