बसना : संपत्ति हथियाने की धमकी और गाली गलौज, सेवानिवृत्त शिक... - CG Sandesh

बसना : संपत्ति हथियाने की धमकी और गाली गलौज, सेवानिवृत्त शिक्षक ने दर्ज करायी बेटे-बहु के खिलाफ FIR

बसना थाने में गाली गलौज कर संपत्ति हथियाने की धमकी देने के आरोप में शिकायत के बाद आरोपी बेटा-बहु के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. ग्राम जगदीशपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जेशूचंन्द्र सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि 25 सितम्बर 2025 को शाम करीब 07 बजे उसकी पत्नि मधुलिका सिंह और बेटी निम्सी सिंह आंगन में साफ सफाई कर रहे थे. 

तभी उसके पुत्र निशित सिंह की पत्नि पंकजनी सिंह के द्वारा ये मेरा हिस्से का जगह है इसे क्यों साफ सफाई कर रहे हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई. निशित सिंह भी उसका साथ देते हुये गाली गलौच कर चल अचल सम्पत्ति को हथियाने की धमकी दिया.

आरोप है कि निशित सिंह और पंकजनी सिंह के द्वारा घर आंगन में आये दिन गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी जाती है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी निशिथ सिंह, पंकजनी सिंह के खिलाफ धारा 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें