महासमुंद : पेट्रोल पंप के सामने से निकल रही वाहन की ठोकर से ... - CG Sandesh

महासमुंद : पेट्रोल पंप के सामने से निकल रही वाहन की ठोकर से कार सवार घायल

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी के पास पेट्रोल पंप के सामने से निकल रही वाहन की ठोकर से कार सवार दो लोग घायल हो गये.

वार्ड नंबर 05 दर्री तालाब महामाया मंदिर भनपुरी रायपुर निवासी प्रमोद साहू ने पुलिस को बताया कि 4 अक्टूबर को उसके भैया संजय चक्रवर्ती और मनोज शर्मा अपने वेन्यू कार क्रमांक CG 04 MV 6644 से झलप अपने काम से गये. झलप से काम खत्म कर वापस रायपुर आ रहे थे. 

रात लगभग 8:30 बजे बिरकोनी के पास नेशनल हाईवे-53 इंडियन ऑयल नया पेट्रोल पंप के सामने से निकल रही अज्ञात वाहन के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुये लाकर साईड से कार को ठोकर मार दी, जिससे संजय चक्रवर्ती के छाती, दाहिने हाथ और मनोज शर्मा को सिर, मुंह, पैर, हाथ में चोट लगी है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें