महासमुंद : रेलवे स्टेशन के पास से अधिवक्ता की बाइक चोरी
महासमुंद के रेलवे स्टेशन के पास से अधिवक्ता की बाइक चोरी हो गई. मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, नरेन्द्र कुमार साहू पिता आनंद राय उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड नं. 27 गुडरूपारा महासमुंद, जिला न्यायालय महासमुंद में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत है.
09 अक्टूबर 2025 को शाम करीब 07 बजे नरेन्द्र रेलवे स्टेशन महासमुंद गया था. वह अपनी बाइक बजाज प्लेटिना क्र. CG 06 GG 4699 कीमती करीब 40,000 रूपये को रेलवे बांउड्री के बाहर दीवाल के किनारे खडी किया था, जिसे किसी ने चोरी कर ली.
आसपास पतासाजी के बाद भी नहीं मिलने पर थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें