तुमगांव : बाइक की पेट्रोल हुई खत्म, खड़ी कर गया पैदल घुमने, उ... - CG Sandesh

तुमगांव : बाइक की पेट्रोल हुई खत्म, खड़ी कर गया पैदल घुमने, उठा लिए चोर

तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली के लीला चौक के पास दोस्तों के साथ घुमने निकले युवक की बाइक की पेट्रोल खत्म हो जाने से बाइक खड़ी कर पैदल चला गया. इस दौरान किसी ने उसकी बाइक चुरा ली.

ग्राम अछोली निवासी लक्ष्मीचंद बंजारे ने पुलिस को बताया कि 16 सितम्बर को रात करीबन 10 बजे वह खाना खाने के बाद अपने दोस्तों के साथ अपनी मोटर सायकल एचएफ डिलक्स क्रं. CG04 QD 8397 से भोरिंग रोड की तरफ घुमने जा रहा था. 

लीला चौंक के पास गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो जाने से वे गाडी वहीं पास नीम पेड के नीचे रखकर चाबी साथ लेकर पैदल चले गये. करीबन 11:30 बजे वापस जाकर देखे तो बाइक किसी ने चोरी कर ली थी. चोरी हुई बाइक की कीमत करीब 30,000 रूपये होगी.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें