CG :  बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, मुखबिरी के शक में नक्सलियो... - CG Sandesh

CG : बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने घोंटा गला

बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में एक बार फिर माओवादियों ने एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में बीजपपी कार्यकर्ता के घर में घुसकर पले उसके साथ मारपीट किया, इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक हत्या का ये मामला इलमिडी थाना क्षेत्र के मुजाल कांकेर का है। मृतक का नाम सत्यम पुनेम है, जो मुजाल कांकेर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के माओवादी सत्यम के घर पहुंचे थे। यहां उन्होने उस पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए उसकी गला घोंटकर हत्या करने बाद फरार हो गये। लाश के नक्सलियों ने पर्चा छोड़कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में लिखा है कि पुनेम पुलिस तक जानकारी पहुंचाता था, इसलिए हत्या की गई है।

आपको बता दे बस्तर में नक्सलियों ने ढाई साल में 10 बीजेपी नेताओं की निर्मम हत्या कर दी, सत्यम पुनेम की 11वीं हत्या है। वहीं नक्सलियों ने 10 शिक्षादूतों को भी पुलिस मुखबिर बताकर दर्दनाक मौत की सजा सुनाई। जिससे इस क्षेत्र मेें आज भी ग्रामीणों के बीच माओवादियों को लकर दहशत व्याप्त है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड पर अपराध दर्ज कर क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें