news-details

महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर का 68 साल की उम्र में निधन

डेस्क। मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। महाभारत में 'कर्ण' का रोल निभा चुके एक्टर पंकज धीर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'महाभारत' में ही अर्जुन का किरदार निभाने वाले एक्टर फिरोज खान ने उनके निधन की पुष्टि की। बता दें कि 68 साल के पंकज लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। इस बीच उनके निधन की दुखद खबर आई है।

 

उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के सीरियल महाभारत में कर्ण का किरदार निभाया था। पंकज धीर ने हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शोज में देखा गया। वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों भी दिखे। पंकज के बेटे निकितिन धीर भी एक्टर हैं। निकितिन की शादी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से हुई है।


अन्य सम्बंधित खबरें