CG : स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों... - CG Sandesh

CG : स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारी रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो-एसीबी की टीम ने बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों - युगल किशोर साहू और सुरेन्द्र कुमार सोनकर को पंद्रह-पंद्रह हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। 

यह दोनों आरोपी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय में सहायक ग्रेड-2 के पद पर कार्यरत थे।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ने वाहन चालक से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांगी थी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें