छत्तीसगढ़ आयेंगे पीएम मोदी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ आयेंगे पीएम मोदी, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल का जायजा लिया और तैयारियों की समीक्षा की। पिंगुआ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर की रात रायपुर आएंगे। वे 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 

इसके अलावा मोदी शहीद वीरनारायण सिंह जनजातीय संग्रहालय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग सेंटर एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड “शांति शिखर” का भी शुभारंभ करेंगे। अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री सत्य सांई अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन कराने वाले बच्चों से बातचीत भी करेंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें