तेन्दूेकोना : शराब के नशे में गाली गालौज कर मारपीट, काउंटर क... - CG Sandesh

तेन्दूेकोना : शराब के नशे में गाली गालौज कर मारपीट, काउंटर केस दर्ज

तेन्दूेकोना थाना क्षेत्र के ग्राम कौसरा में दो पक्षों में मारपीट की खबर सामने आई है. दोनों पक्षों ने एक दुसरे पर शराब के नशे में गाली गालौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

ग्राम कौंसरा निवासी हेमंत सहिस ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर को शाम करीब 6 बजे उनके घर ग्राम पिडही निवासी लखन सहिस और ग्राम गढसिवनी निवासी दशरथ साहू मेहमान आये थे.

हेमंत उनके साथ अपने घर में खाना खाकर बैठकर बातचीत कर रहा था. उसी समय उनके गांव का राजेन्द्रप निषाद शराब के नशे में आकर गंदी-गंदी गाली गलौच कर रहा था. उसे मना करने पर भी नहीं माना और वाद-विवाद करने लगा. तब हेमंत के घर आये मेहमान वाद-विवाद को देखकर वापस अपने घर चले गये.

राजेन्द्रल निषाद ने गांव के यादराम साहू को बुलाया और दोनों मिलकर एकराय होकर अश्ली्ल गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं यादराम साहू ने अपने हाथ में पहने कडा से हेमंत के सिर में एवं राजेन्द्र निषाद ने हाथ मुक्कान से मारपीट किया. बिच बचाव करने आई हेमंत की पत्नि यशोदा साहू को राजेन्द्रे और यादराम ने झटक कर दूर भगा दिया. हेमंत की पत्नि ने मेहमान लखन सहिस और दशरथ साहू को फोन करके झगडा शांत करने के लिये वापस बुलाया जो वापस आकर मारपीट को बीच बचाव किये.

वहीं, यादराम साहू ने पुलिस को बताया कि वह 14 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे गाँव में अपने फैंसी दुकान को बंद कर खाना खाकर सो गया था. कुछ समय बाद राजेन्द्र निषाद ने फोन करके बताया कि हेमंत सहिस शराब के नशे में अश्लीाल गाली गुप्तारर वाद-विवाद कर रहा है. तब यादराम साहू अपने घर से बाहर निकलकर देखा तो हेमंत सहिस, राजेन्द्रर निषाद के साथ अश्लीहल गाली गुप्ताेर कर रहा था, जिसे यादराम ने क्योंग गाली गुप्ताथर कर रहे हो तुम शराब के नशे में हो जाओ चुपचाप खाना खाकर सो जाना कहकर समझाया. तब हेमंत सहिस उत्तेकजित होकर तुम कौन होते हो समझाने वाले कहकर अश्लीरल गाली गुप्तानर करते हुए हाथ मुक्कास से मारपीट करने लगा.

यादराम ने बताया कि हेमंत सहिस अपने घर अंदर रखे एक लकडी के डंडा लाकर दौडते हुए आया और सिर, पीठ एवं कंधा में मारपीट करने लगा, जिससे यादराम जमीन में गिर गया. उसी समय राजेन्द्रम निषाद आकर बीच बचाव किया.

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के बाद काउंटर केस दर्ज कर लिया है. मामले में आरोपी राजेन्द्रक निषाद, यादराम साहू के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS तथा आरोपी हेमंत सहिस के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें