news-details

मुकेश अंबानी द्वारा दिवाली पर मुफ्त में सोना देने सम्बन्धी वीडियो वायरल, जानें सच्चाई...

सोशल मीडिया पर ब्रेकिंग न्यूज प्लेट के साथ एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इसे लेकर दावा किया गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस साल दीपावली पर लोगों को मुफ्त में सोने की चैन दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक लिंक पर जाकर आर्डर करने और तीन दिन बाद आपको सोने की मुफ्त चैन मिलने का दावा किया गया।

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। पड़ताल में पाया गया कि मुकेश अंबानी या रिलायंस समूह की ओर से ऐसा कोई ऑफर घोषित नहीं किया गया है। वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा पूरी तरह एक ऑनलाइन स्कैम है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर box_jewellery1 नाम के एक यूजर ने 14 अक्टूबर 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया मुकेश अंबानी दीपावली पर लोगों को सोने की चैन दे रहे हैं। इसके लिंक पर जाकर आर्डर करना होगा और तीन दिन बाद आपको ये चैन मिल जाएगी।


अन्य सम्बंधित खबरें