CG : रेलवे का बड़ा फैसला, साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का बदला प्लेटफार्म
रायपुर रेलवे प्रशासन ने दीपावली और छठ पर्व में यात्रियों की संख्या को देखते हुए तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर 5 के स्थान पर 7 नंबर से चलने का निर्णय लिया है।
दुर्ग-पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 22 से 27 अक्टूबर और गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से प्लेटफार्म नंबर-7 से रवाना होगी। यात्री स्टेशन के गुढ़ियारी प्रवेश द्वार से सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंच सकते हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें