कल सुबह चक्रवात में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दब... - CG Sandesh

कल सुबह चक्रवात में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव कल सुबह चक्रवात में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोन्था मंगलवार शाम या रात को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके काकीनाडा के पास एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक देगा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव कल सुबह चक्रवात में बदल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात मोन्था मंगलवार शाम या रात को आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके काकीनाडा के पास एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में दस्तक देगा। 

इससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। चेन्नई और तमिलना़डु के उत्तरी इलाकों में इसका ज़्यादा असर ना पड़ने का अनुमान है।

तमिलनाडु के उत्तरी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कल तमिलनाडु के अंदरूनी भागों में तेज बारिश का ऑरेज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तिरुवल्लूर, चेन्नई, रानीपेट, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, चेन्नई और विल्लुपुरम जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मछुआरों को बुधवार तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें