सांकरा : बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक की मौत
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम पड़कीपाली मोड के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. 26 अक्टूबर को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई को खिरमनी भोई पिता दुकालु भोई उम्र 37 साल निवासी पड़कीपाली अपने दो पहिया मोटर सायकल क्रमांक CG 11 CF 6736 में चावल लाने ग्राम परसवानी गया था. चावल लेकर वापस आते समय रास्तें में नदी में नहाने गया था.
नदी में नहाकर मछली पकड़कर वापस आ रहा था. इसी दौरान ग्राम पड़कीपाली मोड़ के पास वह अपने मोटर सायकल से अनियंत्रत होकर गिर गया, उसे डायल 112 वाहन से सीएचसी बसना ले जाया गया.
20 मई को खिरमनी भोई का तबीयत बिगडने से उसे एम्स रायपुर में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहाँ से 21 मई को डिस्चार्ज करने पर उसी दिन खिरमनी भोई को रिम्स अस्पपताल मंदिर हसौद में ईलाज के लिए भर्ती किये. ईलाज के दौरान 9 जून को खिरमनी भोई की मौत हो गई. मर्ग जांच के बाद पुलिस ने आरोपी मृतक खिरमनी भोई के खिलाफ धारा 106(1)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.