सांकरा : जमीन लेनदेन सम्बन्धी बात पर मारपीट, पिता-पुत्र पर F... - CG Sandesh

सांकरा : जमीन लेनदेन सम्बन्धी बात पर मारपीट, पिता-पुत्र पर FIR दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम चारभांठा में पुराने जमीन लेनदेन सम्बन्धी बात पर मारपीट करने के आरोप में बाप-बेटे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

चारभांठा निवासी उदल बेहरा पिता सीरपती बेहरा उम्र 35 साल ने पुलिस को बताया कि 26 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे वह खेत में काम करने के लिए मोटर सायकल से जा रहा था. 

उसी समय गांव के रामो भोई एवं उसका लड़का राजेश भोई ने पुराने जमीन लेन-देन संबंधी बातों को लेकर अपने घर से निकलकर अचानक अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में रखे डंण्डे से मारपीट किये.

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी रामो भोई और राजेश भोई के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें