पटेवा : किराना स्टोर्स से 20 हजार नगद और सामानों की चोरी - CG Sandesh

पटेवा : किराना स्टोर्स से 20 हजार नगद और सामानों की चोरी

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टा के किराना स्टोर्स से 20 हजार नगद और सामानों की चोरी की खबर सामने आई है. मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है. अरविन्द दीवान पिता स्व. भगवती राम दीवान निवासी ग्राम खट्टा 24 अक्टूबर 2025 को रात करीबन 07:30 बजे अपने किराना दुकान का ताला बंद कर अपने घर चला गया था. 

अगले दिन सुबह करीबन 6 बजे अपने दुकान जाकर देखा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था. दुकान अंदर जाकर देखा तो दुकान के गल्ले में रखा 20,000 रूपये नगदी रकम एवं कुछ किराना सामानों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था. चोरी की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें