news-details

छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया जाएगा मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण

चुनाव आयोग ने आज दूसरे चरण के तहत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर किए जाने घोषणा की है। आज नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूचियों को और अधिक पारदर्शी और त्रुटि-मुक्त बनाना है। 

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के तहत, एसआईआर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि एसआईआर के पहले चरण में चुनाव आयोग को कोई अपील प्राप्त नहीं हुई।


अन्य सम्बंधित खबरें