CG : स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए दावा-आप... - CG Sandesh

CG : स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित

छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों की अंतरिम सूची तैयार कर ली है। इस सूची को संचालनालय की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया गया है। पात्र अभ्यर्थियों से अंतरिम सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए कल अट्ठाईस अक्टूबर को शाम पांच बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 

अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर में अपने दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ ही अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पहले अमान्य किए गए अभ्यर्थियों से दावा-आपत्ति पहले ही स्वीकार की जा चुकी है, अतः वर्तमान अंतरिम सूची पर केवल पात्र अभ्यर्थियों से ही दावा-आपत्तियाँ स्वीकार की जाएंगी।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें