छत्तीसगढ़ में भी आस्था के साथ मनाया जा रहा है छठ महापर्व - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में भी आस्था के साथ मनाया जा रहा है छठ महापर्व

लोकआस्था के महापर्व छठ का आज चौथा दिन है। आज सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ ही 4 दिन का यह अनुष्ठान संपन्न होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देशवासियों को सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। 

सोशल मीडिया पोस्ट में मोदी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा को अद्वितीय बताया। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो सूर्यदेव और छठ मइया की उपासना के माध्यम से मानव और प्रकृति के मधुर संबंध का संदेश देता है। यह पर्व समाज में सामूहिकता, पवित्रता और पारिवारिक एकता की भावना को सशक्त बनाता है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें