पटेवा : पति-पत्नी और बेटी के साथ मारपीट, 4 युवकों पर केस दर्... - CG Sandesh

पटेवा : पति-पत्नी और बेटी के साथ मारपीट, 4 युवकों पर केस दर्ज

पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगल में पति-पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम गोंगल निवासी तुलाराम धृतलहरे ने पुलिस को बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को रात करीबन 8 बजे वह घरेलू सामान खरीदने दुकान जा रहा था. दूध सोसायटी के सामने गांव के राजेश घृतलहरे ने मेरा 1000 रूपये कब वापस करोगे बोलकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किया. 

उसी समय विक्की घृतलहरे, कृष्णा घृतलहरे, हेमसिंग घृतलहरे आये और सभी एक राय होकर राजेश से क्यो लड़ाई झगड़ा कर रहा है कहते हुए सभी ने अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये. बीच बचाव करने आई तुलाराम की पत्नि तेजबाई घृतलहरे, बेटी पवित्रा घृतलहरे को भी सभी ने हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी राजेश घृतलहरे , विक्की घृतलहरे , कृष्णा घृतलहरे , हेमसिंग घृतलहरे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें