news-details

पिथौरा : ग्राम पंचायत पिरदा में किस कार्य पर कितनी राशि हुई खर्च, जानें

महासमुंद जिले के पिथौरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पिरदा में वर्ष 15वें वित्त से कई कार्य किये गए हैं. वर्ष 2025-26 में पंचायत द्वारा किस कार्य के लिये कितनी राशि खर्च की गई है. इसकी जानकारी इस प्रकार है -

11 मई 2025 को किया गया भुगतान
मोटर पंप, पाइप, केबल आदि सामग्री क्रय के लिए श्री विनायक स्टील पिरदा को 48,225 रुपये भुगतान तथा सरपंच डीएससी रिन्यूअल, PRIASoft एंट्री, फोटोकॉपी, स्टेशनरी सामग्री आदि क्रय के लिए 10,200 रूपये भूपेंद्र साहू को दिया गया है.

12 मई 2025 को किया गया भुगतान
पेंट, पुट्टी, चुना, केबल, पाइप आदि सामग्री क्रय हेतु 48000 रूपये तथा बल्ब, वायर, पेंट प्राइमर आदि 40590 रुपए श्री बाच्छा हार्डवेयर को भुगतान किया गया है.

25 मई 2025 को किये गये भुगतान
पेयजल व्यवस्था हेतु सामग्री क्रय 35,550 रुपये श्री बाच्छा हार्डवेयर को भुगतान किया गया. इसी तिथि को पेयजल व्यवस्था हेतु सामग्री क्रय के लिए 49,760 रूपये श्री बाच्छा हार्डवेयर को भुगतान किया गया. इसके अलावा सीमेंट क्रय हेतु 49,800 रूपये प्रेम ट्रेडर्स को भुगतान किया गया है.

5 जून 2025 को हुए भुगतान
सीमेंट, गिट्टी, रेत के लिए 49,500 रूपये तथा पेयजल व्यवस्था हेतु मोटर पंप, पाइप आदि क्रय के लिए 46,500 रूपये श्री विनायक स्टील पिरदा को भुगतान किया गया.

12 जून 2025 को भुगतान
सीमेंट क्रय के लिए प्रेम ट्रेडर्स को 43,500 रूपये भुगतान किया गया.

9 जुलाई 2025 को भुगतान
मोटर पंप, पाइप, केबल वायर आदि सामग्री क्रय के लिए 49,500 रूपये 45000 रुपये कुल 94,500 रूपये श्री विनायक स्टील पिरदा को भुगतान किया गया.

10 जुलाई 2025 को भुगतान
गिट्टी, बोल्डर, ईट सप्लाई एवं जेसीबी के किराया का भुगतान 36,500 रूपये नायक ट्रेडर्स को किया गया.

12 अगस्त 2025 को मोटर पंप, पाइप, केवल नल सामग्री आदि के क्रय के लिए श्री विनायक स्टील को 48375 रुपये भुगतान किया गया.
14 अगस्त 2025 को मोटर पंप, पाइप, केबल, पानी टंकी, नल सामग्री आदि क्रय के लिए 49,700 रूपये श्री विनायक स्टील पिरदा को दिया गया.

17 अगस्त 2025 को भुगतान
प्रेम ट्रेडर्स को गिट्टी, रेत क्रय के लिए 26,000 रुपये तथा सीमेंट क्रय हेतु 45000 रूपये भुगतान किया गया है.

29 अगस्त 2025 को पाइप, केबल, बाइंडिंग तार, स्टार्टर, ऑटो, सॉकेट, पैनल बोर्ड, नल फिटिंग पाइप एवं सामग्री हेतु 49850 रूपये श्री विनायक स्टील पिरदा को भुगतान किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें