बसना : दो अलग-अलग हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घ... - CG Sandesh

बसना : दो अलग-अलग हादसे में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

बसना थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में 2 लोग ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गये.पहली घटना ग्राम बड़ेसाजपाली के पास की है. 23 अक्टूबर को जयराम जांगडे पिता गनपत जांगडे अपने मोटर सायकल होण्डा साईन क्र. सीजी 11 बीबी 1230 में लगभग 11 बजे अपने गाँव छातापठार से बड़े साजापाली के बाजार पडाव के तरफ जा रहा था.

इसी दौरान बडे साजापाली के पुराना पंचायत भवन के आगे मेन रोड़ पर सामने आ से रही स्वराज ट्रैक्टर क्र. सीजी 06 जी आर 2435 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से चलाकर टक्कर मार दिया.

घटना की सुचना मिलने पर जयराम का भाई लखनराम जांगडे घटनास्थल पहुंचा, जहाँ जयराम घायल अवस्था में पड़ा था. उसे अस्तताल पहुंचाया गया.

वहीं दूसरा मामला पिरदा का है. ग्राम बम्हनी निवासी मुकेश भोई 27 अक्टूबर को सुबह करीबन 10 बजे अपने मोटर सायकल क्र. CG12 BC 9529 से पिरदा मेडिकल जा रहा था. इसी दौरान पेट्रोल पंप जाने वाले रास्ते पर ग्राम पिरदा में सामने से आ रहे ट्रैक्टर क्र. CG11D1203 के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मुकेश भोई को ठोकर मार दिया, जिससे मुकेश भोई मोटर सायकल समेत रोड़ पर गिर गया. घायल अवस्था में उसे ईलाज हेतु अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती कराया गया.

शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें