बसना : भण्डारा में खाना देर से देने की बात पर मारपीट, महिला ... - CG Sandesh

बसना : भण्डारा में खाना देर से देने की बात पर मारपीट, महिला के खिलाफ FIR दर्ज

बसना के तहसील ऑफिस के पीछे अरेकेल डीपा में भण्डारा में खाना देर से देने की बात पर मारपीट के आरोप में एक महिला के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

वार्ड नं 11 अरेकेल डीपापारा निवासी रूबीना खान ने पुलिस को बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को उसने घर में भण्डारा रखा था, जिसमें बिना बुलाये कसीदा का परिवार खाना खाने आये थे. 

खाना देने में देरी होने की बात को लेकर 29 अक्टूबर 2025 को करीबन 11 बजे तहसील ऑफिस के पीछे बसना में कसीदा गंदी-गंदी गाली गलौच करने लगी, जिसे मना करने पर रुबीना को हाथ झापड़ से मारपीट की और इस रस्ता से आना जाना करोगे तो जान से मार दुंगी कहकर धमकी भी दी.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी महिला कसीदा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें