बसना : ग्राम पंचायत लोहड़ीपुर में स्वच्छता के लिये 1लाख 17हजार खर्च; अन्य कार्यों में हुआ इतना हुआ व्यय
बसना जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लोहड़ीपुर में वर्ष 2025 में 18 जून 2025 से 23 अक्टूबर 2025 तक पंचायत ने कुल 242262 रुपये का भुगतान विभिन्न कार्यों के लिये किया है. जिसका करीब 48 प्रतिशत राशि यानी 117036 रुपये गली और नाली सहित अन्य स्वच्छता कार्यों के लिये भुगतान किया गया है. इसके अतिरिक्त सामुदायिक शौचालय रखरखाव, पेयजल के लिए मोटर पंप सामग्री क्रय और मरम्मत सहित कई कार्यों के लिये पंचयात द्वारा भुगतान किया गया है.
विभिन्न कार्यों के लिये पंचयात द्वारा किये गये भुगतान इस प्रकार हैं -
18 जून 2025 को किये गये भुगतान
गाली सफाई कार्य के लिए 21000 रुपये कैलाश पटेल को दिया गया.
पाइप लाइन सामग्री के लिए 16300 रुपये प्रिया एजेंसी भंवरपुर को, विविध व्यय 4650 संजय बेहरा को, स्वच्छता कार्य के लिये बृजलाल मुंडा को 14,094 रुपये तथा 12528 रुपये दिया गया.
20 जून 2025 को भुगतान
बृजलाल मुंडा को स्वच्छता साफ-सफाई के लिए दो बार क्रमशः 12,528 रूपये तथा 14094 रूपये दिया गया.
1 जुलाई 2025 को भुगतान
स्वच्छता कार्य के लिए 14000 रुपये तथा गली सफाई कार्य के लिये 10,000 रूपये कैलाश पटेल को दिया गया. इसी तिथि को नाली निर्माण कार्य के लिये 21000 रूपये भूपेंद्र कुमार सिदार को तथा नल-जल सामग्री क्रय के लिये 16,150 रुपए अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.
15 अक्टूबर 2025 को भुगतान
पेयजल के लिए मोटर पंप सामग्री क्रय एवं मरम्मत कार्य के लिए 11800 रूपये प्रिया एजेंसी भंवरपुर को और 13650 रुपए अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.
सामुदायिक शौचालय रखरखाव के लिए 9396रूपये उत्तम सिंह भोई को, मार्ग सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 10500 रूपये रोहित कुमार चौहान को दिया गया.
आकस्मिक व्यय के नाम पर 10750 रूपये परसराम चौधरी को और 4100 रूपये रामकिशन साहू को दिया गया.
17 अक्टूबर 2025 को विद्युत मोटर सामग्री क्रय के लिए 6930 रूपये अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक्स को भुगतान किया गया.
23 अक्टूबर 2025 को नाली सफाई कार्य के लिए उत्तम सिंह भोई को दो बार क्रमशः 7830 रुपए तथा 10962 रुपए भुगतान किया गया.
इस खबर का उद्देश्य केवल ग्रामीणों को जागरूक करना है. यदि आपको लगता है कि आपके गांव में खर्च की गई राशि के अनुसार विकास कार्य नहीं हुआ है तो आप इसकी शिकायत जनपद सीईओ या जिला पंचायत सीईओ से कर सकते हैं, जिसकी शिकायत कॉपी भी आप हमें समाचार प्रकाशित करने के लिए भेज सकते हैं.