बसना : दो भाइयों में गाय बेचने की बात पर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली में दो भाइयों में गाय बेचने की बात पर विवाद के बाद मारपीट के मामले में दोनों ने एक दुसरे पर केस दर्ज कराया है. पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर लिया है.
ग्राम पिलवापाली निवासी परिक्षित खुंटे ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को रात करीबन 8 बजे वह अपने घर के सामने खड़ा था. तभी उसके बडे भैया डालीम खुंटे आये और गाय को बेच दिये हो कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज कर हाथ झापड एवं पत्थर से मारपीट किये, जिससे परिक्षित को चोट लगी है. इस बीच परिक्षित की पत्नी नीलबाई खुंटे और बेटी बीच बचाव करने आये तो उन्हें भी हाथ झापड एवं गाय बांधने वाले लकड़ी के लंहगेर से मारपीट किये, जिससे उन्हें चोट लगी है.
वहीं, डालीम खुंटे ने पुलिस को बताया कि 28 अक्टूबर 2025 को रात करीबन 8 बजे गढफुलझर से काम करके घर आया था. तभी उसके छोटे भाई परिक्षित खुंटे को गाय को क्यो बेच दिये हो बोलने पर मैं अपना गाय को बेच दिया हू तुमको उससे क्या मतलब है कहकर अश्लील गाली गलौज कर लकडी के डंडा से मारपीट किया, जिससे डालीम के सिर पर चोट लगी है. लडाई झगडा को बेदव्यास खुंटे और भुपेन्द्र खुंटे एवं लोकेश खुंटे देखे सुने व बीच बचाव किये.
दोनों ही मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी डालीम खुंटे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS तथा आरोपी परिक्षित खुंटे के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.