news-details

सांकरा : बाप-बेटों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज

सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम बडेलोरम में मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है . 

नरसिंग नायक पिता आशाराम नायक उम्र 55 साल निवासी ग्राम बडेलोरम ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 29 अक्टूबर को वह अपने साडहू के घर ग्राम दाबपाली ओडिशा गया था. वहां खाना का निमंत्रण था. नरसिंग का साडहू नरसिंग के पारिवारिक रिश्तेदार जगतु नायक को खाना पीना निमंत्रण नहीं दिया था.

नरसिंग वहां से अपने घर वापस आकर घर के बाहर परछी में बैठा था. उसकी पत्नि परछी में रखे धान को ढक रही थी. उससे बातचीत कर रहा था. तभी उनके पारिवारिक रिश्तेदार रामप्रसाद शाम करीब 06:30 वहां से गुजर रहा था जो नरसिंग को देखकर पुरानी रंजिश एवं पुरानी बातों को लेकर अश्लील गाली गलौच करने लगा. आवाज सुनकर उनके पिता जगतु नायक एवं उसका भाई रामसिंग नायक भी वहां आ गये और तीनो एकराय होकर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट करने लगे. बीच बचाव करने आई नरसिंग की पत्नि को भी मारपीट किये. बाद में नरसिंग का बेटा बंशी नायक वहां आया तो उसे भी तीनों बाप-बेटे मिलकर हाथ मुक्का डंडा से मारपीट किये.

मामले की शिकायत के बाद आरोपी जगतु नायक , रामप्रसाद नायक , रामसिंग नायक के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें